मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गुरुवार को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ व ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा अंडर-17 अस्मिता खेलो इंडिया विमेंस लीग का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक सऊद आलम ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच जैडफए व समर वैली के बीच खेला गया। मैच जैडफए ने 3-0 से जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच एमपीएस व मेथोडिस्ट के बीच खेला गया। ये मैच 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ। निर्णायक मंडल मे माधुरी देवी, राजकुमारी, मुहम्मद फरमान, औरंगज़ेब आलम, सरताज मुमताज़ रहे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा. अलाउद्दीन सैफी साहब व लिटिल एंजिल्स कांनवेंट स्कूल के निदेशक मुसररत हफ़ीज़ एडवोकेट,उस्मान खान,आमिर मिर्ज़ा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.