बेगुसराय, जुलाई 13 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कल्याण केंद्र व जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कम्युनिटी हॉल में 23वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के मुकाबले सम्पन्न हो चुके हैं। कैडेट वर्ग व जूनियर के मुकाबले जारी हैं। जिला ताइक्वांडो सचिव सह प्रशिक्षक नन्दु कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग परिणाम में अंडर 16 किलोग्राम भार में अश्विक बागमन (कल्याण केंद्र) स्वर्ण, निखिल कुमार (बलिया) रजत, आलोक साहिल(बरौनी) ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 18 किलो ग्राम भार में रितेश (बलिया) स्वर्ण, संस्कार राज (बलिया) रजत व अनुगाश यादव (कल्याण केंद्र) ने कांस्य प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 21 की किलोग्राम भार में राजवीर राज (माउंट लिट्रा) स्वर्ण, अथर्व ...