साहिबगंज, फरवरी 22 -- साहिबगंज। भारतीय कुश्ती संघ एवं तमिलनाडु कुश्ती संघ की ओर से 27 फरवरी से 01 मार्च तक तमिलनाडू के सेलम शहर में आयोजित होने वाले अंडर 15 बालक व बालिका राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए झारखंड अंडर 15 कुश्ती टीम में जिला के 14 खिलाड़ी को शामिल किया गया है। इसके लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में कुश्ती प्रशिक्षण प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। खेल विभाग से संचालित प्रतियोगिता में जिले के चांद भैरव इनडोर स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया से 08 बालक व 06 बालिका समेत कुल 14 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर झारखंड राज्य टीम में स्थान पक्का किया। सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के कोच प्रकाश सिंह बादल के साथ 23 फरवरी को सेलम के लिए रवाना होंगे। चयनित खिलाड़ियों को डीसी ...