रुद्रपुर, दिसम्बर 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। न्याय पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी और खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू हो गई हैं। न्याय पंचायत बिगवाड़ा की राइका फौजी मटकोटा में प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें अंडर-14, अंडर-19 बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकृष्ण तिवारी ने किया। अंडर-14 दो सौ मीटर दौड़ में आकृति पांडे पहले, प्रीति दूसरे और गायत्री पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 चार सौ मीटर दौड़ में अनुष्का ने पहले, धारिका ने दूसरा और नम्रता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छह सौ मीटर दौड़ में तृप्ति ने पहला, कोमल ने दूसरा और दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं 1500 मीटर दौड़ में दीपा ने पहला, अनीता ने दूसरा और चांदनी ने तीसरा स्थान...