रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेल महाकुंभ के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी का पुलिस लाइन मैदान में समापन हो गया। शनिवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालिका वर्ग की अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग की विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। अंडर-14 की 60 मीटर दौड़ में मनरीत कौर ने प्रथम, वैदेही ने द्वितीय और गीतांजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 कबड्डी में बिगवाड़ा द्वितीय प्रथम, बिगवाड़ा प्रथम द्वितीय और नारायणपुर द्वितीय तृतीय स्थान पर रहा। अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता में माउंट लिट्रा स्कूल ने प्रथम, जेपीएस रुद्रपुर ने द्वितीय और नारायणपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 गोला फेंक में पलक प्रथम, रिया बंसल द्वितीय और खुशी रावत तृतीय रहीं। लंबी कूद में मनरीत कौर ने प्रथम, सविता ने द्वितीय और गौरी मनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.