जहानाबाद, जुलाई 9 -- घोसी, निज संवाददाता स्थानीय प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय लखाबर के खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में 10 संकुल के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान 100 ,600, 800 मीटर दौड़ ,क्रिकेट बॉल थ्रो, कबड्डी, साईकल दौड़, फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल शामिल थे। इस खेल महोत्सव में अंडर 14 कबड्डी बालक में हाई स्कूल भारथू तथा उच्च विद्यालय रामगंज ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भारथू और द्वितीय स्थान रामगंज उच्च विद्यालय ने प्राप्त किया। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान भारथू और द्वितीय स्थान अहियासा उच्च विद्यालय के छात्रों ने प्राप्त किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलीगंज तथा द्वितीय स्थान लखा...