मुंगेर, फरवरी 24 -- मुंगेर, निज संवाददाता । अंडर 13 और अंडर 15 स्टेट फुटबाल यूथ लीग के लिए रविवार को सदर प्रखंड स्थित बाल्मीकि मैदान में ट्रायल हुआ। जिसमें जिले भर से 113 बच्चे शामिल हुए। ट्रायल में बेहतर परफारमेंस करने वाले बच्चों का जिलाटीम बनाया जाएगा जो लीग में भाग लेगी। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से आयोजित होने वाले अंडर 13 और अंडर 15 में पिछले वर्ष मुंगेर की टीम भाग नहीं ले पाई थी। जिला फुटबाल संघ के सचिव भावेश कुमार उर्फ बन्टी ने बताया कि इस वर्ष अभी से ही जिला फुटबाल संघ ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए एक चयन समिति बनाई गई जिसमें अनिल सिंह, मो.फरमूद आलम, मुकेश कुमार, महताब आलम, आनंद कुमार और राकेश कुमार को शामिल किया गया है। सोमवार को महिला फुटबाल टीम के लिए भी ट्रायल इसी मैदान में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.