आगरा, जनवरी 15 -- कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी, दयालबाग में आज से स्व. इरशाद खान स्मृति अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा। आयोजन सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सभी मैच 50 ओवरों के होंगे। टूर्नामेंट में टीमों की एंट्री नि:शुल्क रखी गई है। टूर्नामेंट के सभी मैच नॉकआउट होंगे। प्रत्येक मैच मे प्लेअर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। फाइनल मैच में विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती हुई ट्रॉफी व अन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...