गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा, संवाददाता। लोगों के आने-जाने की सहूलियत के लिए बनाए गए अंडरपास दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। हल्की बरसात में भी अंडरपास में पानी भर जाता है, जो काफी समय तक भरा रहता है। जिससे उधर से जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यही नहीं बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इसके बावजूद भी इस तरफ ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा परिक्षेत्र के अधिकतर अंडरपास में अभी भी पानी भरा हुआ है। जबकि बारिश हुए काफी समय बीत गया है। बताया जाता है कि गोंडा बस्ती रेल प्रखंड, मनकापुर अयोध्या रेल प्रखंड, बहराइच गोंडा रेल प्रखंड, गोंडा बढ़नी रेल प्रखंड, गोंडा बुढवल रेल प्रखंड पर बनाए गए अधिकतर अंडरपास में पानी भरा होने की शिकायत आसपास के गांव के लोग कर रहे हैं। गांव के लोगों क...