शामली, मई 26 -- थानाभवन क्षेत्र में शनिवार रात हुई बारिश से गन्ने की फसल को लाभ हुआ है वही रेलवे लाइन के नीचे बने अंडर पास में भरा बरसाती पानी ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है वही इसे अंडरपास से निकालना प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है। जलभराव से कई गांवो के नगर अवगमन प्रभावित हो जाता है। थानाभवन क्षेत्र क्षेत्र में शनिवार की रात मूसलाधार बारिश हुई जिससे निचले कई स्थानों पर कुछ समय के लिए जल भराव हुआ वही पिछले कुछ समय से चिल्लचीलाती गर्मी से परेशान नागरिकों को बारिश से राहत मिली है। वही गन्ने की फसल में भी बारिश ने सिंचाई का काम किया है। जिसे किसानों को बड़ा लाभ होता दिखाई दे रहा है। परंतु कई स्थानों पर यह परेशानी का सबब बन गया है। क्षेत्र में बने अंडरपास में जल भराव हो गया है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.