मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैशाली-देवरिया रेलखंड स्थित पारू-जाफरपुर मुख्य मार्ग पर मझौलिया गांव के पास अंडरपास सड़क पर जलजमाव से त्रस्त लोग पटरी पर बैठ गए। इस वजह से सोनपुर से देवरिया जा रही पैसेंजर ट्रेन को दो घंटे पारू स्टेशन पर रोकना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने रेलवे के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। वहीं, अंडरपास के समीप सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि विभाग से कई बार पत्राचार किया गया। बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे तंग आकर रेल को रोका गया। सूचना पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिलीप कुमार पाठक, शशिरंजन और आरपीएफ के पुलिस इंस्पेक्टर साकेत कुमार और पारू थाने की पुलिस पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। करीब दो घंटे बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिलीप कु...