जौनपुर, फरवरी 5 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव के सामने अंडरपास की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उक्त गांव के सामने रेलवे लाइन पार कर छह से अधिक गांवों की दशकों से चंदवक बाजार से नियमित आवाजाही रही है। इन गांवों की कुल आबादी दस हजार से अधिक है, जो रोजमर्रा की जरूरतों, शिक्षा, इलाज और व्यापार के लिए इसी मार्ग पर निर्भर है। आवागमन की जरूरत को देखते हुए दोनों ओर लोक निर्माण विभाग द्वारा पिच मार्ग का निर्माण भी कराया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि रेल प्रखंड के दोहरीकरण के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से आवागमन को धीरे-धीरे अवरुद्ध किया जाने लगा। स्...