नई दिल्ली, मई 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। दक्षिण अंडमान सागर में इस बार मानसून समय से पहले सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मानसून ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से अंडमान सागर में दस्तक दे दी है। विभाग ने कहा कि 13 मई तक मानसून अंडमान सागर को कवर करते हुए दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर बढ़ेगा। दरअसल, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में मानसून मई के मध्य में सक्रिय होता है। आमतौर पर 16 मई के बाद वहां मानसून की सक्रियता देखी जाती है। लेकिन इस बार 10 दिन पहले ही मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। देश में मानसून एक जून को केरल में दस्तक देता है। अंडमान सागर में समय से पूर्व मानसून की सक्रियता से य...