सहारनपुर, फरवरी 11 -- बुधवार को राष्ट्रीय लोक दल की बैठक दिल्ली रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में अंजुम त्यागी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बीना रानी एवं जिलाध्यक्ष शाहजमां खान ने अंजुम त्यागी को रालोद महिला प्रकोष्ठ का जनपद सहारनपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। बीना रानी, शाहजमां खान और चौधरी धीर सिंह ने कहा कि अंजुम त्यागी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें। महानगर अध्यक्ष भूष...