मुंगेर, जनवरी 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अंजुमन हिमायत-ए-इस्लाम दिलावरपुर, मुंगेर के तत्वावधान में रविवार को भव्य क़ुरआन तकमील समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के 13 विद्यार्थियों द्वारा हिफ्ज-ए-क़ुरआन मुकम्मल करने पर उन्हें पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मो. दिलशाद एवं मो. तौफीक की तिलावत-ए-क़ुरआन से हुई, जबकि नात मो. उमर फारूक और मो. इम्तियाज ने प्रस्तुत की। वहीं, विद्यार्थियों मो. गुफरान, मो. रिजवान एवं मो. रजा उल्लाह ने अपने विचार रखे। समारोह का संचालन हाफिज इम्तियाज रहमानी ने किया। समारोह अमीर-ए-शरीअत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी की सरपरस्ती में तथा हजरत मौलाना मुफ्ती अजहर साहब मजाहिरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शाह नजम अजीज नज्मी, मौलाना अब्दुल अजीम रहमानी, मौलाना अहमदुल्लाह, मौलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.