गिरडीह, अप्रैल 7 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रामनवमी के मौके पर इस बार बगोदर में हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। रामनवमी जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत बगोदर अंजुमन कमेटी के द्वारा नायाब तरीके से की गई। इसके लिए अंजुमन कमेटी के द्वारा बगोदर अखाड़ा के निकट एक स्टॉल लगाया गया था। जिसमें बोतल बंद पानी के अलावा कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था थी। जुलूस में शामिल लोगों को बोतल बंद पानी और कोल्ड ड्रिंक देकर लोगों की प्यास बुझाने का काम किया गया। इतना ही नहीं जुलूस जैसे ही स्टॉल के पास पहुंचा शामिल लोगों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस पर पुष्प वर्षा करने के लिए रांची से फूल मंगाया गया था। अंजुमन कमेटी की इस पहल की सभी ने सराहना की है। कहा है कि बगोदर में एक बार फिर हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिला है। अंजुमन कमेटी बगोदर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.