गया, दिसम्बर 6 -- राज इंटर कॉलेज में शनिवार को पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति को लेकर इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में टिकारी के एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने स्कूली बच्चों को जागरुक किया। एसडीपीओ ने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, मैलवेयर, ओटीपी फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी जैसी तरकीबों का सहारा लेकर भोले-भाले लोगों को शिकार बनाते हैं। इनसे बचाव का सबसे प्रभावी साधन केवल जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने कहा कि, साइबर सुरक्षा इंटरनेट से जुड़े उपकरणों और सेवाओं को हैकर्स, स्पैमर और साइबर अपराधियों के दुर्भावनापूर्ण हमलों से बचाने की सुरक्षा है। इसका उपयोग कंपनियों द्वारा फिशिंग योजनाओं, रैंसमवेयर हमलों, पहचान की चोरी, डेटा उल्लंघनों और वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए किया जाता है। सोशल मीडिया प...