देवघर, अक्टूबर 7 -- मधुपुर प्रतिनिधि शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गत तीन दिनों में चार घरों और दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसी कड़ी में, रविवार रात चोरों ने शहर के पत्थरचपटी स्थित अंची देवी सर्राफ बालिका उच्च विद्यालय से कॉपियां और किताबें चुरा लीं। हालांकि, ग्रामीणों के हल्ला करने पर चोरों ने दो बोरा किताब और कॉपियां फेंक दी। 24 दिसंबर 2024 को भी अंची देवी बालिका उच्च विद्यालय से अज्ञात चोरों ने करीब दस बोरा किताब चुराने का असफल प्रयास किया था। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अंची देवी बालिका हाई स्कूल के पीछे असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय के किताब व कॉफी की चोरी की प्रयास किया गया। कुछ किताबें व कॉपी चोर अपने साथ ले गए। विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.