सासाराम, फरवरी 24 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजस्व व भूमि सुधार विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी ललित भूषण रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफर हसन आदि उपस्थित थे। वहीं सभी अंचलाधिकारी व राजस्व पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। बैठक में अंचल में लंबित मामलों का समय से निष्पादन का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...