मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुशहरी, हिसं। मुशहरी अंचल कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित शिविर में जमीन संबंधित शिकायत, गड़बड़ी की सुधार के लिए आवेदकों की लंबी कतार रही। अधिकतर मामलों मे रैयतों के बीच जानकारी का आभाव पाया गया। उनके दाखिल-खारिज का वाद अस्वीकृत हो गया। लोग यह पूछ रहे थे कि अब यह कार्य कैसे होगा? ऐसे चार दर्जन से अधिक मामले देखे गए। शुक्रवार के शिविर में राजस्व अधिकारी करुण करण ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ने बताया कि शिविर में सौ से अधिक मामले आए, जिसमें आधा से अधिक का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया है। अन्य मामलों में सम्बंधित राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। सीओ महेंद्र शुक्ला ने बताया कि वे आज उच्च न्यायालय में सुनवाई में उपस्थित होने पटना गए। इसलिए शिविर में नहीं पहुंच सके। आवेदकों ने बताई परेशानी, नहीं हो रहा समाध...