घाटशिला, जनवरी 7 -- मुसाबनी। अंचल के चौकीदारों का वेतन भुगतान पिछले कई माह से नहीं होने के कारण चौकीदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अंचल के करीब आधा दर्जन पुराने चौकीदारों को चार माह से तथा नए पद स्थापित 22 चौकीदारों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला है, समय पर वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण चौकीदारों के परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है, चौकीदार मकर संक्रांति से पूर्व बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। चौकीदारों के अनुसार, वेतन नहीं मिलने के कारण मकर पर्व कैसे मनेगा, चौकीदारों के अनुसार मकर के पूर्व वेतन नहीं मिला तो इस साल मकर पर्व फीका होगा। वेतन भुगतान लंबित होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, समय पर बच्चों के स्कूल एवं ट्यूशन का फीस नहीं दे पा रहे हैं। दुकानदार अब उधारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.