बोकारो, जून 25 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय कुमार सिंह धरना पर बैठ गए। काफी हो हंगामा हुआ। अंचल कार्यालय के कर्मचारी द्वारा पैसे मांगने के मामले को लेकर धरना दिया। भाजपा नेता ने बताया कि आय प्रमाण पत्र बनाने के एवज में राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक रवि कुमार द्वारा पैसे मांगे गए। जबकि इस मामले पर राजस्व उपनिरीक्षक सह प्रभारी अंचल निरीक्षक रवि कुमार ने कहा कि मामला निराधार है। वहीं बात बढ़ने की जानकारी मिलते ही अंचल अधिकारी संजीत कुमार सिंह पहुंचे। और भाजपा नेता तथा उनके साथ मौजूद अन्य से बातचीत की। उसके बाद मामले को सुलझाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.