रांची, जुलाई 15 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला के लगभग सभी अंचलों में पदाधिकारियों ने मंगलवार को जनता दरबार लगाया। अंचल कार्यालयों में लगे जनता दरबार में बड़ी संख्या में आम नागरिक पहुंचे और अपनी शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं। भूमि विवाद, म्यूटेशन, अतिक्रमण जैसे राजस्व संबंधी मामलों समेत अन्य मुद्दों पर सुनवाई हुई। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया गया। नामकुम सीओ कमल किशोर सिंह के अनुसार, 100 से अधिक शिकायतकर्ता अपने मामले लेकर जनता दरबार में पहुंचे। इसमें लगभग 20 से अधिक मामले हेसाग और तुपुदाना मौजा के जमीन रसीद काटने से संबंधित थे। वहीं, लगभग 15 मामले भूमि सुधार से संबंधित थे, जिसे सीओ ने निष्पादित करवाया। वहीं, कुछ मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही। प्रतिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.