रांची, जून 24 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला के अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, भूमि निबंधन, जमीन मापी, आवास योजना, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, नल-जल योजना, आंगनबाड़ी सहित लोगों की अन्य समस्याएं सामने आईं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, सभी सीओ ने जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया। बता दें आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में रांची जिला प्रशासन द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके तहत जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता को बार-बार कार्यालय न आना पड़े : डीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.