हजारीबाग, दिसम्बर 13 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर में बड़कागांव के कई जगहों पर अलाव की शुरुआत की गई। इस संबंध में अंचलाधिकारी कुमार ने कहा कि संबंधित राजस्व कर्मचारियों को जगह-जगह पर अलाव जलाने की निर्देश दिया जा चुका है। पहले दिन बड़कागांव मुख्य चौक पर अलाव की व्यवस्था की गई। इस तरह के अलाव की व्यवस्था कड़ाके की ठंड को लेकर फिलहाल जारी रहेगा। इसके अलावा प्रखंड के अन्य चौक चौराहों पर भी आवश्यकता अनुसार संबंधित कर्मचारियों को अलाव व्यवस्था करने का निर्देश दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...