जहानाबाद, जनवरी 6 -- काको, निज संवाददाता। अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा के आह्वान पर मंगलवार को काको प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना की अध्यक्षता भारत दास ने की। इसमें सैकड़ों की संख्या में दलित, गरीब और अन्य तबकों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांग पत्र अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। मांग पत्र में प्रमुख रूप से कहा गया कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाना तत्काल बंद किया जाए। सभी बेघर परिवारों को वासगीत जमीन उपलब्ध कराई जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों और नगर निकाय क्षेत्रों में बसे सभी बेघर परिवारों को जमीन के साथ-साथ आवास निर्माण के लिए पांच लाख रुपये की सहायता दी जाए। जो गरीब जहां बसे हैं, उन्हें वहीं आवास उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.