देवरिया, फरवरी 24 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा विधानसभा के मुंडेरा बाबू गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों जैसी हुकूमत करना चाहती है। सपा समाज में एकता स्थापित करना चाहती है, तो वहीं भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है। 2027 के चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है। उमेश नरायन शाही ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती है। सपा सरकार की सारी सुविधाएं बंद हो जाती हैं। कार्यक्रम को सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पाठक, डॉ. संजीव राव, संकटा नंद चतुर्वेदी, मकसूद खान, सत्यप्रकाश यादव, दीनानाथ यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामख्याली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.