मधुबनी, फरवरी 23 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के क्रम में सोमवार को अनुमंडल मुख्यालय के सभी 17 परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की गई। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी विषय की दोनों पालियों को मिलाकर कुल 211 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्रों के अंदर और बाहर सघन निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकी। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। एसडीएम कुमार गौरव ने परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन पर संतोष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...