प्रयागराज, फरवरी 6 -- श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-हाउस अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का अंतिम चरण आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ एवं भास्कर हाउस की मिषिता मिश्रा प्रथम, कक्षा आठ एवं वसुंधरा हाउस की वेदांशी सोनी को द्वितीय, कक्षा छह एवं भास्कर हाउस की धात्री सिंह को तृतीय स्थान मिला। कक्षा आठ एवं भास्कर हाउस के अभिनव तिवारी को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं निर्णायक श्वेता सिंह ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न और तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.