सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। शोहरतगढ़ कस्बे के एनएच 730, वार्ड नंबर-सात, सुभाष नगर वार्ड में घरों के अगल-बगल अंग्रेजी-देशी दारू व बीयर का नया ठेका खोलने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वार्डवासियों ने खाली पड़े मकानों पर आपत्ति जताते हुए डीएम, जिला आबकारी अधिकारी व एसडीएम को पत्र सौंपकर शिकायत की है। इसमें एक पीड़ित ने देशी दारू ठेका के मुंशी पर धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी मार्ग पर स्थित बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने भी आपत्ति जताई है। दरअसल, शासन के निर्देश पर पिछले सप्ताह अंग्रेजी-देशी दारू व बीयर का ठेका हुआ है। ठेका पाए लोगों ने जगह की तलाश शुरू करते हुए एनएच 730 शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर स्थित खाली मकानों को चिन्हित कर दुकान चलाने की तैयारी में मकान मालिकों से बातचीत शुरू कर दी है। इसे लेकर कई मकानों में काम भी शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.