फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा सख्ती के बीच संपन्न हुई। अंग्रेजी को लेकर बच्चों के मन में जो आशंकाए थी, वह परीक्षा कक्ष में प्रश्नपत्र हाथ में आते ही दूर हो गई। प्रश्नपत्र काफी सधा हुआ होने से छात्रों ने इसे आसानी से हल कर दिया। हालांकि अंग्रेजी ग्रामर में परीक्षार्थी कुछ उलझे भी लेकिन नियमित रूप से पढ़ाई करने वालों ने ग्रामीण सेक्शन के सवालों को भी आसानी से हल कर लिया। गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड अंग्रेजी की परीक्षा थी। जिले में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। सुबह नौ बजे से ही इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। अंग्रेजी की परीक्षा थी। इस स्थिति में परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने तक किताबों में उलझे रहे। अंग्रेजी की परीक्षा थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.