उन्नाव, मार्च 8 -- उन्नाव, संवाददाता। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की कक्षा 10 में प्रथम पाली के दौरान शुक्रवार को जहां अंग्रेजी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी उलझे रहे। वहीं शाम पाली में इंटर में कंप्यूटर की परीक्षा ने भी परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। अंग्रेजी की परीक्षा का खौफ कहें या कुछ और कि कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों के बीच 2101 अनुपस्थित रहे। शाम पाली में इंटर की कंप्यूटर परीक्षा से 12, कृषि वनस्पति विज्ञान से चार, कृषि अर्थशास्त्र सप्तम से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। अंग्रेजी पेपर विषय को लेकर जिला स्तर के अलावा शासन स्तर पर भी शुचिता बरकरार रखने व नकलचियों को पकड़ने की तैयारी रखी। जिसमें जनपद में जहां जोनल मजिस्ट्रेट के अंतर्गत छह व सेक्टर के अंतर्गत 12 सहित कुल 18 सचल दल सक्रिय रहे। वहीं शासन से भी सचल दल ने आकस्मिक रूप से आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.