धनबाद, मार्च 4 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता यूजी सेमेस्टर टू के एमडीसी पेपर टू इंग्लिश में शून्य अंक आने पर सोमवार को दर्जनों छात्र-छात्राएं बीबीएमकेयू प्रशासनिक भवन पहुंचे। नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के नेतृत्व में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने एमडीसी पेपर टू इंग्लिश व एईसी इंग्लिश विषय में शून्य अंक व सीजीपीए में बदलाव का मामला उठाया। कुलपति से मामले पर संज्ञान लेने को कहा। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ने तत्काल डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल को बुलाया। कुलपति, परीक्षा नियंत्रक व डीएसडब्ल्यू समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सभी छात्रों को सामने बिठाकर पहले सीजीपीए के बारे में जानकारी दी गई। एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष सनी सिंह, राज रंजन सिंह, प्रिया गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.