नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- रत्नशास्त्र के अनुसार रत्न अंगूठी पहनकर ग्रहों के बुरे असर को कम किया जा सकता है। वहीं कई ज्योतिष भी कुंडली के अनुसार रत्न पहनने की सलाह देते हैं। बहुत लोग इसे काफी मानते भी हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भाग्य और कर्म जैसी बातों को नहीं मानते हैं। अब सवाल ये है कि क्या वाकई में अंगूठी पहनने से भाग्य बदल जाता है? इस सवाल पर लोगों को अलग-अलग तरह की राय हो सकती है। वहीं अब इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज का जवाब आया है। दरअसल हाल ही में एक प्रवचन के दौरान किसी ने प्रेमानंद महाराज से ये सवाल पूछा।प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब इस सवाल के जवाब पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि अंगूठियों से कुछ होता है क्या? अंगूठी तो ऐसे ही पहनी जाती है। कर्म जो है वो बहुत ही प्रबल होता है। अगर अंगूठी से ऐसा होता तो अंगूठी बनाने वाला सुखी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.