मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरनगर। वसुंधरा रजिडेंसी में सोमवार शाम एक मकान में अंगीठी की आग से दो गैस सिलेंडर फट गए और घर में आग लग गई। हादसे में घर में रह रही सुशीला(68 वर्षीय) पत्नी राममोहन निवासी बड़ा बाजार, बेटा अमित गौड (50 वर्षीय), नितिन गौड़ (45 वर्षीय) की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं उन्हें बचाने के प्रयास में पड़ोसी युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आग से एसी का कंप्रेशर भी फट गया। तेज धमाकों की आवाज काफी दूर तक जाने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...