सोनभद्र, दिसम्बर 18 -- बभनी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक चपकी कारीडांड गांव में बुधवार की रात चारपाई पर सो रही वृद्धा अंगीठी से लगी आग से जिंदा जल गई। वह चारपाई पर पुआल और बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी जल रही थी। बभनी के चक चपकी कारीडांड निवासी 70 वर्षीय राजकुंवर पत्नी जद्दू गोंड के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले उसे लकवा मार दिया था।वह घर के अंदर चारपाई पर पुआल और उसके उपर बिस्तर डालकर सो रही थी। चारपाई के बगल में अंगीठी भी जल रही थी।रात में न जाने कब आग बिस्तर में पकड़ लिया और धू धू कर जलने लगी। वृद्ध महिला चारपाई पर जिंदा ही जल गई। घर के और सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। आग का धुंआ देखकर वे लोग कमरे में भागकर गये तो जलती आग देखकर भौंचक्का रह गए। सभी लोग आग बुझाने लगे आग बुझी लेकिन तब तक महिला जल चु...