आरा, जनवरी 27 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। बेहतर कार्य करने वाले अंगिआव के चार स्वास्थ्यकर्मियों को भोजपुर सीएस की ओर से उनके कार्य की सराहना करते हुए अवार्ड दिया गया । विगत 25 जनवरी को आरा स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यक्रम किया गया, जिसमें जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की समीक्षा की गई । इसके बाद सीएस की ओर से अंगिआव सीएचसी के कर्मी प्रखंड लेखा प्रबंधक अमरनाथ कुमार, सीएचओ प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार व स्नेहा कुमारी को अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अबोध कुमार व हेल्थ मैनेजर राकेश पांडे सहित अन्य मौजूद थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...