धनबाद, दिसम्बर 31 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा मैदान के समीप कतरास-करकेंद मुख्य मार्ग पर मंगलवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि मृतक व घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि एक बाइक पर अंगारपथरा के लोग व दूसरी बाइक पर कतरास के लोग थे। सूचना पाकर अंगारपथरा ओपी पुलिस पहुंची और दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। वहीं घायलों का इलाज कतरास व अन्य अस्पतालों में चल रहा है। कैसे हुई घटना : जानकारी के अनुसार बाइक संख्या जेएच 10 डीई 3604 तथा जेएच 10 वाई 4582 के बीच अंगारपथरा में आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने देखा कि चारों युवक घायल अवस्था में सड़क पर छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.