धनबाद, अप्रैल 8 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। अंगारपथरा ओपी क्षेत्र के अंगारपथरा में सोमवार को दो पक्षों में हिंसक झड़प होने पर दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों में आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक व मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के पवन सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला को चोट लगी है। घायल युवक को उनके परिजनों ने पीएमसीएच अस्पताल धनबाद में इलाज के लिए ले गए। घायल युवक ने बताया कि उनके आवास के समीप अवैध रूप से चल रहे माइंस को जब रोकने को कहा गया तो कुछ लोगों ने उन पर हमला कर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस घायल पवन को इलाज के लिए भेजा। अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.