सिद्धार्थ, नवम्बर 19 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे रामलीला में सोमवार की रात कलाकारों ने अंगद-रावण संवाद का मंचन किया। इसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने दिखाया कि लंका दहन के बाद हनुमान समुद्र के इस पार आते हैं। जहां अंगद, जामवंत आदि मिलते हैं। सभी लोग प्रभु राम के पास पहुंचते हैं, हनुमान राम को सीता के बारे में बताते हैं। कहते हैं कि एक महीने के भीतर वहां नहीं पहुंचे तो माता सीता प्राण त्याग देंगी। सभी लोग लंका की तरफ चल देते हैं, उधर लंका में विभीषण रावण को समझाते हैं लेकिन रावण उन्हें लात मार कर निकाल देता है। विभीषण राम के शरण में आ जाते हैं। इधर समुद्र से प्रार्थना किया जाता है लेकिन समुद्र पर असर नहीं पड़ता है। फिर राम के अग्निबाण उठाते ही समुद्र प्रकट होता है व नल नील से पुल बांध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.