अंबेडकर नगर, दिसम्बर 11 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मीरपुर शेखपुर में चल रही रामलीला के छठवें दिन कलाकारों ने अंगद और रावण संवाद का भावपूर्ण मंचन किया। अंगद और रावण के संवाद के मंचन ने दर्शकों में रोमांच पैदा कर दिया। इसके पूर्व कलाकारों ने लंका दहन का मंचन कयिा। इसके बाद विभीषण श्रीराम की सेना में शामिल हो जाते हैं। रामलीला का शुभारंभ बीते पांच दिसंबर को शुरू हुआ था। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने बताया कि दर्शकों को बेहतर व्यवस्था दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.