साहिबगंज, मार्च 11 -- साहिबगंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा के जिला महिला मोर्चा के तत्वावधान में सोमवार को महिला वित्तीय सशक्तिकरण, अंगदान महादान पर संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गरिमा शाह ने की। जिलाध्यक्ष ने एक कदम जीवन के बाद भी कार्यक्रम के तहत मृत्यु के बाद अपने बहुमूल्य अंगों का दान कर कई लाख लोगों की जिंदगियों को संवारने एवं सुधारने के लिए उसके महत्व को बताया । उन्हें भी अंगदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में साहिबगंज जिला के नेत्र चिकित्सा डॉ राजकुमार मौजूद थे। उन्होंने अंगदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि मानव जीवन एक ही बार मिलता है । मनुष्य के शरीर में 200 से भी अधिक ऐसे अंग होते हैं जिन्हें दान कर लाखों जिंदगियां को बचाया जा सकता है । जिला अध्यक्ष कुमारी गरिमा ने कार्यक्रम में नेत्रदान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.