रांची, अगस्त 2 -- रांची, सवांददाता । झारखंड राज्य अंग एवं ऊतक प्रतिरोपण संगठन सोटो झारखंड ने शुक्रवार को रिम्स में नेत्रदान करने वाले दिवंगत लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। ईश्वर सिंह, रामरतन राम, शारदा वोरा, हराधन महतो की मृत्यु के बाद अंगदान करने पर उनके परिजनों को प्रमाण पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर रिम्स 2022 बैच के विद्यार्थियों ने पोस्टर, चेहरे पर चित्र बनाना और सवाल-जवाब प्रतियोगिता का आयोजन किया। उन्होंने इन गतिविधियों के जरिए अंगदान जैसे विषय पर लोगों को जागरूक किया। मौके पर 2023 में लंदन में दिवंगत बेटे सुशांत सिंह के अंगदान करने वाले पिता ने वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि मेरा बेटा आज भी जिंदा है। उसके अंगों से किसी को नई जिंदगी मिली है। कार्यक्रम में रिम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.