मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि श्रीश्री 108 श्याम बाबा मंदिर समिति की ओर से रविवार को दो दिवसीय रंगीली फाल्गुन महोत्सव शुरू हो गया। प्रथम दिन श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर स्थित मंदिर में श्री श्याम बाबा अखंड पाठ की शुरुआत की गयी। इसमें कुल 111 महिलाओं व पुरुष ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं पाठ वाचक कोलकाता से आए सौरभ भारद्वाज ने बाबा श्याम के जीवनी पर आधारित अखंड पाठ एवं ज्योत प्रज्जवलत की शुरूआत की। अखंड ज्योत के मुख्य यजमान विष्णु संघई और प्रभा संघई थे। इधर, अखण्ड पाठ उपरांत कोलकाता से आए सोहिनी डांस ग्रुप ने बाबा के जीवनी पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की। आज कमेटी की ओर से श्री श्याम निशान यात्रा जुलृस सुबह 8 बजे शहर में निकाली जाएगी। वहीं संध्या 7 बजे श्री श्याम भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कोलकाता के जयंत व्यास, जम...