नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को बेहद भाग्यशाली बताया गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इनमें कई खूबियां होती हैं। इस मूलांक के लोगों को जल्दी बुढ़ापा नहीं आता है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 6 के लोग कैसे होते हैं और इनमें क्या-क्या खूबियां होती है। शुक्र का प्रभावअंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह या देवी-देवताओं से होता है। ऐसे ही मूलांक 6 का ग्रह स्वामी शुक्र को माना गया है। इनके जीवन में शुक्र का प्रभाव होने की वजह से इनका जीवन आरामदायक और सुखमय होता है। क्योंकि शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, लग्जरी लाइफ और पैसा का कारक ग्रह माना गया है। पसंदशुक्र के प्रभाव की वजह से मूलांक 6 वाले लोग फैशनेबल, कलाप्रेमी और संगीत व नृत...