नई दिल्ली, जनवरी 16 -- अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का खास महत्व होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि से निकाला जाता है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आज हम आपको मूलांक सात के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मूलांक पर जन्मे लोग बाहर से शांत और साधारण दिखते हैं, लेकिन इनके भीतर गहरी सोच और अलग नजरिया छुपा होता है। चलिए इनकी खूबियां जानते हैं। जन्म तारीखअगर किसी व्यक्ति का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 माना जाता है। इसका स्वामी ग्रह केतु है। इस मूलांक के जातक आध्यात्मिक होते हैं। ऐसे लोगों की आध्यात्मिक विषयों में बहुत गहरी सोच होती है। ऐसे लोग स्वभाव से गंभीर, शांत और कम बोलने वाले होते हैं। ये हर किसी से अपनी बातें शेयर नहीं करते, इसलिए कई बार इन्हें रहस्यमई समझ ...