नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व होता है और हर मूलांक की अपनी खासियत होती है। ऐसे में कुछ मूलांक की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा भी कमाती है। इतना ही नहीं शादी के बाद ये लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां की किस्मत बदल देती हैं। ये मूलांक 1, 2, 6 और 9 है। चलिए जानते हैं कि इसमें जन्मी लड़कियां कैसी होती हैं? मूलांक 1अंक ज्योतिष के मुताबिक किसी लड़की का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 1 होगा। इस मूलांक का स्वामी सूर्य है, जो सम्मान, तेज और प्रसिद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी आत्मविश्वासी होती हैं। माना जाता है कि मूलांक 1 की लड़कियां काफी आत्मविश्वासी होती हैं।शादी के बाद ये पति के फैसलों में सपोर्ट ...