नई दिल्ली, जनवरी 5 -- अंक ज्योतिष में मूलांक 2 को सबसे संवेदनशील, कल्पनाशील और करियर में सफलता देने वाला माना जाता है। यह अंक चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो मन, भावनाएं, सौंदर्य और रचनात्मकता का कारक है। 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। ऐसे लोग करियर में अपनी अलग पहचान बनाते हैं और खूब नाम-शोहरत कमाते हैं। चंद्र की कृपा से इनमें कल्पना शक्ति और संवेदनशीलता बहुत होती है, जो इन्हें क्रिएटिव फील्ड में सफल बनाती है। ये लोग भावनाओं को समझकर काम करते हैं और लोगों के दिलों पर राज करते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनकी विशेषताएं।स्वभाव और व्यक्तित्व मूलांक 2 वाले लोग बहुत संवेदनशील, भावुक और कल्पनाशील होते हैं। चंद्र के प्रभाव से इनका मन शांत और सौम्य होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं को गहराई से समझते हैं और सहा...