बिहारशरीफ, सितम्बर 15 -- अंकुरी भात और गोलबा साग के पारण के साथ हुआ जितिया पर्व का समापन संतानों की समृद्ध के लिए माएं रखती हैं व्रत पावापुरी, निज संवाददाता। संतानों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं द्वारा रखा गया जितिया व्रत सोमवार को पारण के साथ संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने व्रत खोलने के लिए परंपरागत रूप से अंकुरी भात और गोलबा साग से पारण किया। इसी के साथ तीन दिनों तक चलने वाला यह पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ पूरा हुआ। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि जितिया व्रत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। माताएं इस कठिन निर्जला व्रत को अपनी संतान की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना के लिए करती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं 24 घंटे तक अन्न-जल का त्याग करती हैं और भगवान जिउतिया (जमुनावती पुत्र जीमुतवाह...