रुद्रपुर, जनवरी 5 -- नानकमत्ता। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने और प्रकरण में कथित वीआईपी पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। सोमवार की सायं विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब मार्ग से मुख्य बाजार, गुरुद्वारा रोड होते मुख्य चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। मुख्य चौराहे पर अंकिता भंडारी की आत्म शांति के लिए प्रार्थना कर कैंडल मार्च का समापन किया गया। यहां जिला पंचायत सदस्य गुरनाम सिंह, रामनरेश राणा, चंचल सिंह, दीपक सिंह राणा, नीरज सिंह राणा, सचिन शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...